हनुमानगढ़: सदर थाना क्षेत्र के पक्काभादवा में अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्काभादवा में अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में मर्ग दर्ज की गई है।