भिनाय: राताकोट गांव में कहर बनकर गिरी बिजली, पशुपालक के बाड़े में 21 मवेशियों की हुई मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई
Bhinay, Ajmer | Jun 7, 2026 राताकोट गांव में प्रकृति का कहर देखने को मिला है।रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पशुपालक सौदान गुर्जर के बाड़े पर आकाशीय बिजली गिरने से 14 भेड़ें और 7 मेमनों की मौके पर ही मौत हो गई।एक झटके में 21 मवेशियों की मौत से पशुपालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर,सभी मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाया।ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग की।