गनाेड़ा: सवा का पाड़ा में वाल्मीकि समाज सुधार संस्थान की बैठक संपन्न हुई
गनोडा तहसील क्षेत्र के सवा का पाड़ा गांव मे रविवार दोपहर 2 बजे वाल्मीकि समाज सुधार संस्थान और आदिवासी समाज सुधार संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियां व फिजूल खर्ची पर रोक तथा नशाबंदी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने अवैध रूप से संचालित अवैध अड्डो और डीजे बंद करने पर जोर देते हुवे चर्चा कर समाज स्तर सक्रियता का आव्हान किया।