जींद: जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन डॉक्टर संजय जांगड़ा को अदालत से मिली जमानत, समर्थकों ने किया स्वागत
Jind, Jind | Sep 24, 2025 जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन डॉक्टर संजय जांगड़ा को अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत द्वारा बेल आर्डर जारी करने के बाद वे आज बुधवार शाम जींद जेल से बाहर निकले। जेल के बाहर काफी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। डॉक्टर संजय जांगड़ा को गत 16 अगस्त को रिश्वत के आरोप में विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था।