पूरनपुर: उदयकरनपुर मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
माधोटांडा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लकी फॉर्म निवासी अंशदीप पुत्र गुरविंदर सिंह (9 वर्ष) सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह उदय करनपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।