दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से होने की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दरभंगा स्टेशन से पर आने वाली 02570 एवं 04652 ट्रेन घंटों विलंब से आने की बात कही गई है। 07052 जो तिरुपति को जाती है वह भी घंटों विलंब से जाने की बात कही गई है। यह जानकारी पूछताछ काउंटर पर गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे प्राप्त की गई।