झाझा: नगर परिषद कार्यालय की ओर से झाझा पुरानी बाजार सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर चलाया गया स्वच्छता तीर्थ अभियान
Jhajha, Jamui | Jan 20, 2024 नगर परिषद कार्यालय झाझा की ओर से शनिवार को झाझा पुरानी बाजार सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता तीर्थ अभियान चलाया गया। मौके पर मुख्य पार्षद संजय यादव, उपमुख्य पार्षद विपिन साव, समाजसेवी गुड्डू यादव, ईओ नीलम स्वेता, अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने लोगों को धार्मिक स्थल पर स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। और कहा कि अपने घरों की तरह अपने आसपास एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखें।