खंडवा नगर: सड़क हादसे में बेटे की मौत, जन्मदिन पर बोला था- 'पापा, क्या जिंदगीभर ऐसे ही खाना खिलाओगे?'
बेटे का शव देखकर पिता चेतन गौहर बिलख पड़े। उन्होंने रुंधे गले से बताया कि जन्मदिन पर जब वे आर्यन को अपने हाथों से खाना खिला रहे थे, तब बेटे ने मजाक में कहा था- 'पापा, क्या जिंदगीभर ऐसे ही खाना खिलाते रहोगे?' परिवार आर्यन की हर खुशी का ख्याल रखता था। उसे बाइक का शौक था, इसलिए 2 साल पहले ही उसे नई गाड़ी दिलाई थी , जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है