धमतरी: अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिला के चारामा निवासी मुजीब खान और इंदर किरी सोमवार की रात स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। तभी ग्राम रतेसरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में इंदर किरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मुजीब खान को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।