हाथरस: सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने टक्कर मारकर फरार, हाथ टूटा, राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड घास की मंडी पर सड़क पर पैदल चल रहे मोहल्ला नाई का नगला निवासी एक बुजुर्ग ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप को तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग का हाथ टूट गया। बुजुर्ग को रहागीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।