मेड़ता: मेड़ता सिटी के ग्वारडी के पास हुआ सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत
Merta, Nagaur | Jun 11, 2024 मेड़ता सिटी के निकटवर्ती ग्वारडी गांव के पास सड़क हादसा देखने को मिला ।जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी गई।इस पूरे मामले में मेड़ता सिटी थाना पुलिस के द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।