अम्बाला: थाना सदर पुलिस ने चोरी के मामले में गांव धन्यौड़ी से गिरफ्तार आरोपी का शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 11, 2024 गांव धन्यौड़ी से शटरिंग चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने गांव धन्यौड़ी के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ गांव के ही रजत नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि आरोपी ने उसका शटरिंग का सामान चोरी कर लिया।