संदेश: संदेश विधानसभा से निर्वाचित विधायक सेठ जी का पहला इंटरव्यू आया सामने, कहा- संदेश की जनता परिवर्तन चाह रही थी, जो हो गया
संदेश विधानसभा से एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी का पहला इंटरव्यू जीत हासिल करने के बाद आया है।जहां उन्होंने कहा कि इस बार संदेश की जनता अपने विधानसभा का परिवर्तन चाह रही थी जो इस बार परिवर्तन हो गया है। पूरे भोजपुर जिले के साथ विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हुई है।