धामपुर: नहटौर के गांव खेड़ीजट में इन्वर्टर ठीक करते समय करंट लगने से कपड़े कारखाने में काम करने वाले कारीगर की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jul 12, 2026 नहटौर के गांव खेड़ीजट निवासी 42 वर्षीय राजकुमार पुत्र मक्खन एक कपड़ा कारखाने में बतौर कारीगर कार्यरत थे। रविवार शाम करीब चार बजे राजकुमार अपने घर पर इनवर्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें इन्वर्टर का करंट लग गया।पता चलने पर उनकी पत्नी ने शोर मचाया।सीएचसी मे भर्ती कराया।जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।