दरभंगा: भीषण गर्मी में टिकट के लिए जूझते यात्री, दरभंगा स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव,हो रहे यात्री बेहोश
स्टेशयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर टिकट लेने के दौरान यात्रियों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। भीषण गर्मी और 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में धूप में खड़े होकर टिकट लेना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि रेलवे प्रशासन की ओर से काउंटर के बाहर शेड या छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है