डलमऊ: गदागंज थाना इंचार्ज दयानंद तिवारी की सक्रियता से दीपावली से पहले क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
गदागंज में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मंगलवार को समय लगभग 6 बजे थाना इंचार्ज दयानंद तिवारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी। क्षेत्रवासियों ने तिवारी की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।