झुंझुनू: सदर थाना इलाके में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पड़ोसी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झुंझुनूं जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का एक मामला सामने आया है। सदर थाने में पीड़िता ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि आरोपी उसका पीछा करता है और अश्लील मैसेज भी करता है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।