झुंझुनू: बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध-प्रदर्शन
झुंझुनू बीड़ीके अस्पताल में मंगलवार सुबह 10:00 बजे आसपास चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर कार्य किया,चिकित्सकों ने बताया कि जैसलमेर के सेड़वा में चिकित्सक रामस्वरूप के साथ जिस तरीके से उपखंड अधिकारी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जब तक कार्रवाई नहीं होगी चिकित्सकों का विरोध जारी रहेगा