झुंझुनू: धनूरी पुलिस ने अवैध शराब बेचते पाए जाने पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब की ज़ब्ती
झुन्झनू एसपी शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू की धनूरी पुलिस ने अवैध शराब बेचते पाए जाने पर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास एक आरोपी नरेंद्र सिंह निवासी मारीगसर को धनूरी से गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के पव्वे भी जप्त किए हैं, आरोपी झुंझुनू के पास स्थित मारीगसर गांव का रहने वाला है पूछताछ जारी है