मुरैना नगर: पिपरई गांव में पैतृक मकान के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया
मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के पिपरई गांव में पेत्रक मकान के विवाद के चलते चचेरे भाई ने मारी गोली, गोली लगने से युवक घायल हो गया।घटना बीती रात की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर घायल को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।