मुरैना नगर: शादी से लौटते समय परशुराम मंदिर के पास नाले में गिरकर पुलिस आरक्षक की हुई संदिग्ध मौत, जांच शुरू
मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में रहने वाला पुलिस आरक्षक बीती रात नंदेपुरा रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था,तभी परशुराम मंदिर के पास नाले में गिर कर उसकी मौत हो गई।आरक्षक इन दिनों ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है जो कोर्ट-पेशी का काम करता था।आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।