मुरैना नगर: बस स्टैंड के पास भिड़ीं दो बाइक, घटना में तीन लोग हुए घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी ,जिससे बाइक पर सवा तीन लोग घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है की बाइक पर सवार सभी लोग जोरा की तरफ जा रहे थे।