दिनारा थाना क्षेत्र के डाढागांव से दिनारा पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गांव निवासी शेषनाथ पाण्डेय, गोलू पाण्डेय एवं रितेश पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।