बिक्रमगंज: बिक्रमगंज कोर्ट परिसर में कमजोर नेटवर्क से बढ़ी परेशानी, बार एसोसिएशन ने कंपनियों को भेजा पत्र
बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति अब अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। नेटवर्क की लगातार खराब व्यवस्था के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आज शुक्रवार को 11 बजे दिन में इसको लेकर बार एसोसिएशन बिक्रमगंज के महासचिव रवि रंजन सिंह ने शनिवार को जियो और एयरटेल कंपनियों के नोडल पदाधिकारियों को पत्र भेजा।