मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोता रहा परिवार, शातिर चोर मोबाइल और ई-रिक्शा के पार्ट्स लेकर फरार, CCTV में हुआ कैद
Meerut, Meerut | May 24, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सोते समय एक शातिर चोर घर में घुसकर दो मोबाइल फोन और ई-रिक्शा के पार्ट्स चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।