बिहारीगंज विधानसभा में जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता की रैली के बीच विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ कार्यकर्ता जदयू का झंडा और बैनर जलाते हुए “निरंजन मेहता मुर्दाबाद” के नारे लगाते दिखे। वायरल विडियो में आरोप है कि रैली में पेट्रोल के लिए वादा किए पैसे कुछ को ही मिले,जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।