अयोध्या में बुधवार रात 10:00 बजे फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। अध्यक्ष पद पर पंडित कालिका मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यभान वर्मा को 312 मतों से पराजित कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजेश उपाध्याय चुनाव जीतकर निर्वाचित घोषित किए गए।