कोहरे और शीतलहर को देखते हुए मुरादाबाद में जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश परिषदीय स्कूलों समेत जिले के सभी बोर्ड संचालित स्कूलों पर लागू होगा। घने कोहरे और तेज ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही है। आसपास के जिलों में पहले ही शीतलहर के कारण अवकाश