इटावा: इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, राज्यसभा सांसद ने माथा टेका और निर्माण कार्यों का जायजा लिया
Etawah, Etawah | Jun 30, 2026 इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर में पहुँचे। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक बार फिर धार्मिक आस्था के रंग में नजर आए। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में काफी समय बिताया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।