*खरगोन।** शहर में मोहर्रम पर्व के आते ही अखाड़ों का रोमांचक दौर शुरू हो गया है। सोमवार को छठी तारीख पर इस्लामपुरा और टेकड़ी के अखाड़ों ने सड़कों पर उतरकर समां बांध दिया। मोहर्रम कमेटी के नेतृत्व में निकले इन अखाड़ों में युवाओं और पहलवानों का जोश देखते ही बन रहा था।