हेरहंज: थाना पुलिस ने 2 साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हेरहंज थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 26/2024 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार संध्या 5 बजे थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बालूमाथ निवासी रंजन उर्फ रंजन कुमार तथा राजन है। जिसके विरुद्ध थाना में 31 जुलाई 2024 को अपहरण और मारपीट संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।