शाजापुर: भदोनी गांव में भक्ति का सैलाब, माता के आदेश पर 9 साल से जारी कलश यात्रा
ग्राम भदोनी में आज आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।अवसर था भव्य कलश यात्रा का, जिसमें माता के दर्शन के लिए ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-धमाकों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम के बल्ड़ी क्षेत्र से सुबह 8 बजे हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें अपने सिर पर पवित्र कलश धारण कर शामिल हुई