ब्यावरा नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा थी। ऐसे में हड़ताल दूसरे दिन एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से चर्चा की। वहीं दोपहर 3:00 बजे करीब राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कर्मचारी से बात कर जल्द से जल्द वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया।