मालथोन: तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Malthon, Sagar | May 3, 2026 आग उगलती गर्मी से जूझ रहे नगर वासियों को रविवार को थोड़ी राहत मिली। शाम सात बजे के बाद मौसम बदला और आसमान में बादल छा गया। इसके बाद तेज हवा और आंधी चलने लगी जिससे अफरातफरी मच गई नगर से लेकर गांव तक तेज आंधी का कहर जारी रहा। इसके बाद आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।