जबलपुर: जबलपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी बल के साथ फ्लैग मार्च।
संस्कारधानी जबलपुर में मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जबलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।आज पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ सहित सभी सीएसपी और थाना प्रभारी बल के साथ मौजूद रहे।