लोहरदगा: बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से तीन भाई-बहनों की मौत, सांसद सुखदेव भगत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना।
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मिशन चौक में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे सांसद सुखदेव भगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मिशन चौक पर हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है।