रोपवे परियोजना के टॉवर संख्या टी-25 के निर्माण के लिए 4 मंजिला भवन का ध्वस्तीकरण किया गया
शहर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए चल रही रोपवे परियोजना के तहत टावर संख्या टी-25 के निर्माण कार्य के लिए लक्सा के रामपुरा क्षेत्र स्थित 'एम बाजार' के बगल में चार मंजिला भवन को गिराने की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त सचिव परमानंद यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।