खुरई: रीवा: सड़क हादसे में जैन आर्यिकाओं के निधन से जैन समाज में शोक, SDM को सौंपा सुरक्षा ज्ञापन
Khurai, Sagar | May 25, 2026 रीवा में एक कार ने पैदल विहार कर रहीं 3 जैन आर्यिकाओं ने टक्कर मार दी जिसमें उनका निधन हो गया, इससे समस्त जैन समाज में भारी दुख और आक्रोश है, खुरई में सोमवार दोपहर 2 बजे जैन समाज के हजारों महिला पुरुषों ने मौन जुलुस निकालकर SDM के नाम का ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जैन मुनियों के विहार के समय सुरक्षा की जाये, आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हो