बालाघाट जिले में 2 मार्च की रात 60 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन के साथ होली पर्व की शुरुआत हुई। धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में पूजन-अर्चन के साथ होलिका जलाई गई। चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ हुरियारों की टोलियां रंगोत्सव मनाएंगी। होली और रमजान को देखते हुए प्रशासन मंगलवार लगभग प्रातः 9