जगाधरी: यमुनानगर के मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति से हुई साइबर ठगी, साइबर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
मॉडल टाउन के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दी है कि 14 तारीख को उसके बैंक से ऑनलाइन तरीके से क्रेडिट कार्ड से धोखे से एक व्यक्ति ने उसके अकाउंट से 1 लाख 47 हजार 323 रुपये निकाल लिए । पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवा दी है। जिस नंबर से फोन आया वह भी पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है