गिदवाहा में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे पारिवारिक विवाद के दौरान पति पत्नी के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे दोनों को चोटें आ गई। इसके बाद पति पत्नी को 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है वहीं पीड़ित पति पत्नी ने पुलिस थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।