अर्जुदा थाना क्षेत्र के ग्राम चीरचार में एक 33 वर्षीय महिला की सर्पदंश के कारण मौत हो गई है। महिला घर की बाड़ी में सर्प के डसने के बाद शोर-गुल करते हुए तड़प रही थी। पड़ोसियों और पति समारु निषाद ने आनन-फानन में बाइक से उसे पीएचसी भरदाकला ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल बंद था। जिससे महिला नहीं बचाई जा सकी।