हनुमानगढ़: गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर अनाज बाजार रहा बंद, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने किया सांकेतिक चक्काजाम
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने और मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले की सभी अनाज मंडियां बंद रहीं। मंडियां बंद रहने से कृषि जिंसों की बोली नहीं हुई और व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। मंडी बंद को व्यापारियों, किसानों तथा मजदूर संगठनों का समर्थन मिला।