पुनासा: ओंकारेश्वर में तेज बारिश से नौका विहार बंद, घाटों पर भक्तों को परेशानी, दिनभर धुंध
Punasa, Khandwa | Jul 31, 2026 तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार शाम 5 बजे हुई भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी में नौका विहार पूरी तरह बंद कर दिया गया। घाटों की ओर आने वाले नालों में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा