शाजापुर: धाराखेड़ी जाने वाले रास्ते में एक किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर पानी भरने से लोगों की बढ़ी परेशानी
ग्राम धाराखेड़ी में आने जाने वालों दो दिनों से हो रही बारिश में परेशानी बढ़ गई है हालत यह है कि करीब 7 करोड़ की पुलिया बनने के बाद भी 1 किलो मीटर रोड नही बनने के कारण ग्रामीणों को बारिश में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस पर बनी करीब 7 करोड़ की पुलिया के महत्व भी नही रह जाता और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर यह 1 किलोमीटर का रास्ता पार करना पड़ता है।