सिकंदरा: जसापुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, सेगुर नदी से जल भरकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
संदलपुर ब्लॉक के जसापुर गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कथा पंडाल से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए सेगुर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भ