बेलसंड: मंगुराहाँ सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक अमित कुमार रानू, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरीफनगर पंचायत के मंगुराहाँ में आयोजित सहयोग शिविर में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए बतादे की विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया था जहां लोगों की समस्या सुनी गई।