जमुई: के.के.एम. कॉलेज परिसर में एबीवीपी ने कुलपति का पुतला दहन कर विश्वविद्यालय की अवैध वसूली का किया विरोध
Jamui, Jamui | Dec 15, 2025 एबीवीपी जमुई इकाई ने सोमवार को के.के.एम. कॉलेज परिसर में सोमवार 2 बजे विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 300 रुपए माइग्रेशन शुल्क वसूले जाने के विरोध में कुलपति का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष शिपू कुमार और इकाई मंत्री शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।