शंभूगंज: जिलानी पथ में टोटो पलटने से महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती
शंभूगंज के जिलानी पथ में टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हवेली खड़गपुर की महिला ममता देवी जख्मी हो गई। घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए नजदीक के तारापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परिजनों की भीड़ लग गई। चिकित्सकों द्वारा बताया जा रहा है कि महिला ममता देवी की हालत अब खतरे से बाहर है।