दरभंगा: दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी अर्बन के जिला अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक कल्याण महिला बालिका छात्रावास में छात्राओं से की मुलाकात
दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी अर्बन के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने अल्पसंख्यक कल्याण बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं के साथ हो रही गंभीर समस्याओं एवं अनियमिताओं को लेकर मुलाकात की। इस संदर्भ में उन्होंने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे कई बातों की जानकारी मीडिया को प्रदान की। उन्होंने कहा कि अगर छात्राओं की समस्याएं दूर नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।